May 17, 2024 |
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अभियान की समीक्षा के लिए बैठक हुई आयोजित

मयंक जैन खुरई। लोकसभा की हमारी प्रत्याशी लता वानखेड़े पिछले 32 सालों से भाजपा में सक्रिय हैं। वे पार्टी की प्रत्याशी होने के साथ मेरे परिवार की सदस्य भी हैं। उन्हें पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरे समर्पण भाव से,पूरी मेहनत से उन्होंने निभाई है। लोकसभा चुनाव के बाद डबल इंजन की सरकार के साथ एक बार फिर खुरई क्षेत्र का विकास का रथ दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि सागर लोकसभा क्षेत्र भाजपा 35 वर्षों से जीत रही है। विजय में कोई संदेह नहीं। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत ’यहां गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक में कही। उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी लता वानखेड़े की उपस्थिति में किया और सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

अभियान की समीक्षा के लिए बैठक हुई आयोजित

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम जिस संकल्प के साथ विधानसभा का चुनाव लड़े थे उसी संकल्प और जिम्मेदारियों के साथ खुरई विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इस बार हमारी जीत का लक्ष्य पचास हजार से दोगने एक लाख वोट से विजय हासिल करने का होगा। खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए हमारी जीत का मंत्र होगा फिर एक बार मोदी सरकार खुरई विधानसभा क्षेत्र एक लाख पार। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बूथविजय संकल्प अभियान के तहत ’यहां गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक में कही।

संगठन की बताई संरचना पर एकजुटता से काम करना है

भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब संगठन के शिल्पी भूपेंद्र सिंह के गढ़े हुए कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संभाग भर में भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में खुरई विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस मुक्त हो गई है। उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन के साथ देश की पूंजी हैं। हम सभी रक्त से न सही पर विचारधारा से आत्मीय सहोदर हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें संकल्प के साथ संगठन की बताई संरचना पर एकजुटता से काम करना है।

 

Public ki Awaaz
<h4>हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें </h4>

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.