मयंक जैन – खुरई देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरोदा गांव में पिता-पुत्र के झगड़े को खत्म कराने आई मां को कुल्हाड़ी मारकर पति ने घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही डायल 100 घटना स्थल पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।
Oplus_131072
जानकारी अनुसार वीरेंद्र कुशवाहा निवासी नरोदा गांव जो किसी बात पर से अपने बेटे हेमंत कुशवाहा से झगड़ कर रहे थे। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पिता अपने पुत्र के साथ मारपीट करने गया। इसी बीच हेमंत की मां लक्ष्मी कुशवाहा बीच बचाव करने आ गई। गुस्साए वीरेंद्र ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया, जिसमे वह घायल होकर गिर गई। मौके पर डायल 100 पहुंच गई और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे सागर रेफर कर दिया|
Public ki Awaaz
हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें
Get real time updates directly on you device, subscribe now.