October 23, 2024 |
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

स्वास्थ्य सुविधा भगवान भरोसे,स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने वार्ड बॉय का काम कर रहा है सुरक्षा गार्डबुंदेलखंड में लुप्त होती प्रसिद्ध शेर नृत्यकला को जीवित कर रहे, महावीर वार्ड दुर्गा समिति के युवास्टंटबाजो के हौसले बुलंद,सामूहिक दुष्कर्म घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे बीना-सागर रोड पर किया चक्काजाम, मकान गिराने, फांसी की सजा दिलाने की मांगभगवान भरोसे शिक्षा विभाग,प्रधानाध्यापिका के शिक्षक पति ने स्कूल में आकर बच्चों के सामने ही शिक्षिका पत्नी के साथ की मारपीटखुरई में सोमवार की रात उज्जैन की तर्ज पर बाबा महाकाल की निकली शाही सवारीशिक्षक ने छात्रा के साथ अनुचित और अश्लील व्यवहार करने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर किया चक्काजाम,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रक्षाबंधन पर्व पर अपनी मुंह बोली बहन से राखी बंधवाने पहुंचे बरोदिया नोनागिरछात्रा के साथ अनुचित और अश्लील व्यवहार करने पर सागर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक सुपार्श्व कुमार को किया निलंबित,घटना को लेकर कल सौंपा जाएगा ज्ञापनखुरई की उपजेल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

पंचायत चुनाव की बुराई की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट


  • बीना -बीना के बेसरा गांव में पंचायत चुनाव की बुराई की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से 19 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार बेसरा गांव में पंचायत चुनाव की बुराई को लेकर जंडेल सिंह और उदय सिंह के परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के ऊपर ईंट, पत्थर, लाठी, डंडों, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से नौ लोग तो दूसरे पक्ष से दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने सभी का इलाज किया। जिसमें 13 लोगों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों में 19 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें जंडेल सिंह(46), इनकी पत्नी राम रेखा सिंह(37), पदम सिंह(46), अभय सिंह(20), राजू सिंह(25), किशोर सिंह(60), मलखान पटेल(22), संध्या सिंह ठाकुर (35), उदय सिंह(43), प्रशांत सिंह(30), महरबान सिंह(60), नरेंद्र सिंह (45), केपी सिंह, मलखान सिंह(40), बलराम सिंह(50), मंगल सिंह(40), संजय सिंह(35), अरविंद सिंह(30), पदम सिंह(46) घायल हो गए। घायलों में 13 लोगों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।

 

पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

भानगढ़ थाना पुलिस ने जंडेल सिंह पिता पर्वत सिंह ठाकुर (46) निवासी बेसरा की रिपोर्ट पर आरोपी प्रशांत सिंह, उदय सिंह, महरबान सिंह, मलखान सिंह, नरेंद्र सिंह सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से उदय सिंह पिता महरबान सिंह(43) की रिपोर्ट पर आरोपी किशोर सिंह, पदमसिंह, जंडेल सिंह, मंगल सिंह, अरविंद सिंह, राजू सिंह, अभय सिंह के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Public ki Awaaz
<h4>हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें </h4>

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.