May 17, 2024 |
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ डॉ. लता वानखेड़े की मालथौन में सभा और जनसंपर्क

 

 

मालथौन। कांग्रेस को वोट देना देश के साथ विश्वासघात की तरह है। कांग्रेस ने अपने 60 साल के राज में गरीबों की उपेक्षा और शोषण किया है यही कारण है कि गरीबों की बद्दुआ से कांग्रेस नष्ट हो गई। प्रधानमंत्री मोदी जी ने दस साल में देश के गरीबों का जीवन बदल दिया। यह विचार पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन में भाजपा की प्रत्याशी डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े के समर्थन में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। आमसभा को डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े ने भी संबोधित किया।

 

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस देश में कहीं दिखाई नहीं देती। कोई कांग्रेस में रहना नहीं चाहता। प्रदेश में 4 लाख कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर भाजपा में आ चुके हैं। चुनाव में कांग्रेस को बूथ पर बैठाने एजेंट नहीं मिल रहे। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों को नहीं मालूम कि वे क्यों चुनाव लड़ रहे हैं, आगे क्या काम करेंगे। न उनके पास काम करने का एजेंडा है और न कोई नेता है। श्री सिंह ने कहा कि पिछले दस साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसा ताकतवर नेता देश के पास होने से और स्थिर सरकार होने से विकास हो सका।

 

पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मालथौन ही इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, कांग्रेस बताए कि उसने मालथौन में अपने 60 साल के राज में कितने मकान बनाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पीएम आवास योजना से मालथौन में पिछले 2 साल में 8 हजार पीएम आवास बने हैं। यहां खपरैल मकान ढूंढ़ना पड़ता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने इन 5 सालों में 3 करोड़ मकान और बनाने का संकल्प लिया है जिससे एक भी गरीब बिना मकान के नहीं रहेगा। श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा बताया कि 3 करोड़ बहिनों को लखपति दीदी बनाने, महिला स्व-सहायता समूहों से ड्रोन दीदी बनाने, 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गो को आयुष्मान कार्ड से 5 लाख का इलाज देने, सभी गरीबों के घर पर सोलर पैनल से फ्री बिजली देने, अगले 5 साल तक मुफ्त अनाज और किसान सम्मान निधि की राशि देने के संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प पत्र में गारंटी के रूप में दिए गए हैं।

 

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह चुनाव भाजपा जीत चुकी है लेकिन यह रिकार्ड बनाने का चुनाव है। खुरई विधानसभा क्षेत्र से डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े इतने वोटों से जीतें कि जो सुने आश्चर्य में पड़ जाए। ऐसा होने से खुरई विधानसभा क्षेत्र के विकास का एक नया युग शुरू होगा।

 

यह चुनाव गरीब का जीवन स्तर उठाने और राष्ट्र के परम वैभव के लिए- डॉ. लता वानखेड़े

 

भाजपा प्रत्याशी डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि यह चुनाव हर गरीब का जीवन स्तर उठाने का चुनाव है। भारत माता को परम वैभव पर बिठाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री जी ने 30 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। धारा 370, तीन तलाक़ के कलंक से देश को बाहर निकाला है। राम मंदिर बना कर देश की धर्म, संस्कृति और विरासत की रक्षा की है। डॉ. वानखेड़े ने कहा कि भाजपा के नेताओं में विकास की कैसी ललक होती है यह आप श्री भूपेंद्र भैया और उनके खुरई विधानसभा में किए गए कामों से देख सकते हैं। उन्होंने मालथौन को पूरी तरह बदल दिया है। डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि सभी जन कर्तव्य मान कर देश के लिए वोट करें और राष्ट्र के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के यज्ञ में अपनी आहुति दें।

 1 मई को मालथौन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा

 

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि आगामी  1 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मालथौन आएंगे। उनको सुनने और उनका स्वागत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग जुटें।

 

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क किया

 

भाजपा प्रत्याशी डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े ने पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मालथौन नगर परिषद के मुख्य बाजारों और कई वार्डों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क काफिले का सैकड़ों घरों से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। घरों से बाहर निकल कर महिलाएं परिवार सहित पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह और डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े का शाल श्रीफल, पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया। सही मायनों में जनसंपर्क का काफिला भाजपा के विजय जुलूस की भांति लग रहा था। जनसंपर्क अभियान के लिए सभी कार्यकर्ता किला परिसर के बाहर एकत्रित हुए जहां से पुराना बाजार, नया बाजार, बैंक, दिगंबर जैन मंदिर मार्ग से होते हुए बस स्टैंड परिसर में सभा स्थल तक पहुंचे।

आम सभा को राजेंद्र सिंह दरी ने भी संबोधित किया और संचालन देवेन्द्र सिंह बुंदेला ने किया। सभा व जनसंपर्क में अशोक सिंह बामोरा, मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, रानाजू बुंदेला, प्रहलाद सिंह राजपूत, गोविंद सिंह खिरिया, राजेंद्र सिंह रामछांयरी, सिरनाम सिंह तोमर, आशीष पटैरिया, बड़ोदिया नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना कुशवाहा, शंभुदयाल मिश्रा,राजकुमार रिछारिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा जैन, प्रदीप दुबे रजवांस, प्रमोद तिवारी, द्वारका सोनी, रावराजा लोंगर, नत्थू सिंह यादव, गोविंद सिंह अटा, मंगल सिंह गीधा, संतोष यादव, राज सिसोदिया, पुष्पेंद्र परिहार, देवेन्द्र सिंह बुंदेला, बाबूसिंह सिसोदिया, देवेन्द्र कुमार जैन, हरनाम सिंह लोधी, रघुबीर सिंह लोधी, रानू सिंघई, महेंद्र मड़ैया, जितेंद्र सिंह सिसोदिया,रानी लोधी, रानी राजा बुंदेला, सानिया खान, गोलूप्रताप राय, सुल्तान राय, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Public ki Awaaz
<h4>हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें </h4>

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.