October 23, 2024 |
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

स्वास्थ्य सुविधा भगवान भरोसे,स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने वार्ड बॉय का काम कर रहा है सुरक्षा गार्डबुंदेलखंड में लुप्त होती प्रसिद्ध शेर नृत्यकला को जीवित कर रहे, महावीर वार्ड दुर्गा समिति के युवास्टंटबाजो के हौसले बुलंद,सामूहिक दुष्कर्म घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे बीना-सागर रोड पर किया चक्काजाम, मकान गिराने, फांसी की सजा दिलाने की मांगभगवान भरोसे शिक्षा विभाग,प्रधानाध्यापिका के शिक्षक पति ने स्कूल में आकर बच्चों के सामने ही शिक्षिका पत्नी के साथ की मारपीटखुरई में सोमवार की रात उज्जैन की तर्ज पर बाबा महाकाल की निकली शाही सवारीशिक्षक ने छात्रा के साथ अनुचित और अश्लील व्यवहार करने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर किया चक्काजाम,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रक्षाबंधन पर्व पर अपनी मुंह बोली बहन से राखी बंधवाने पहुंचे बरोदिया नोनागिरछात्रा के साथ अनुचित और अश्लील व्यवहार करने पर सागर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक सुपार्श्व कुमार को किया निलंबित,घटना को लेकर कल सौंपा जाएगा ज्ञापनखुरई की उपजेल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

नव कुण्डीय श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ व संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

खुरई। मझेरा गांव में आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। नव कुण्डीय श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ व संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए।

कलश यात्रा ने पूरे गांव में किया भ्रमण

खुरई-राहतगढ़ रोड पर स्थित मझेरा गांव की पहाड़ी पर विराजमान मां चामुंडा देवी मंदिर में स्वामी कृष्णानंद महाराज, स्वामी परमानंद महाराज की प्रेरणा से विश्व कल्याण को लेकर आयोजित होने वाले नव कुण्डीय शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले सोमवार की शाम को गांव के राम जानकी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने कलश में जल भरा। जल भरने की प्रक्रिया विधि विधान पूर्वक संपन्न होने के बाद बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस बीच सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कन्याएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा गांव में भ्रमण करने के बाद पहाड़ी पर विराजमान मां चामुंडा देवी के दरबार में पहुंची। जहां धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में शामिल भक्तों द्वारा जयकारों के कारण गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।

इन संतों का हुआ आगमन

आठ दिवसीय नव कुण्डीय शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम महंत कृष्णानंद महाराज उज्जैन, संत तेजगिरी नागा सीहोर, यज्ञकर्ता परमानंद महाराज चित्रकूट धाम, व्यवस्थापक ब्रह्मानंद महाराज, संत भरतपुरी नागा, संत संजयपुरी, संत मनोजानंद, भागवताचार्य कथावाचक जयेश्वरी देवी वृंदावन, यज्ञाचार्य पंडित गोपाल शास्त्री चित्रकूट धाम के सानिध्य में संपन्न होगा।

रोजाना होगी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

कथा के पहले दिन जल यात्रा, भगवान गणेश पूजन, भागवत ज्ञान यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा। 2 अप्रैल को कलश पूजन, यजमान हेमाद्री एवं स्नान देवता पूजन, ग्रह स्थापना की जाएगी। 3 अप्रैल को ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश, रुद्राभिषेक होगा। 4 अप्रैल को अग्नि प्रवेश, हवन प्रारंभ के साथ ही महा अभिषेक किया जाएगा। 8 अप्रैल को पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, ब्राह्मणभोज के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक की जाएगी। इसके अलावा रात्रि में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

Public ki Awaaz
<h4>हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें </h4>

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.